हरियाणा पुलिस विभाग में फेरबदल; ममता की जगह संजय सिंह को दी ADGP लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी

3/1/2024 7:25:08 PM

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा सरकार ने प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़े सतर पर फेरबदल किया है। जिसमें ADGP ममता सिंह का ट्रांसफर हुआ है। सरकार ने उनसे ADGP लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी वापस ले ली है। उनकी जगह पर अब संजय सिंह को प्रदेश का नया ADGP लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।

बता दें कि ADGP ममता सिंह के अलावा कई सीनियर अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिनमें संगीता कालिया को DIG प्रमोट कर DIG/IRB भोंडसी गुरुग्राम लगाया गया है। इसके अलावा अर्श वर्मा को महेंद्रगढ़ का नया SP बनाया गया है। आलोक कुमार राय DGP एचआर एंड लिटिगेशन और संजीव कुमार जैन DGP हरियाणा ह्यूमन राइट कमीशन का जिम्मा देखेंगे। अमिताभ सिंह ढिल्लों एंटी करप्शन ब्यूरो का ADGP लगाया गया है। राजेश दुग्गल गुरुग्राम के जॉइंट कमिश्नर होंगे।

वन विभाग में भी 27 अफसरों के ट्रांसफर

 

गौरतलब है कि नफे राठी की बहादुरगढ़ में कार सवार शूटर्स ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद हरियाणा विधानसभा में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर खूब बवाल मचा था। जिसके बाद अब हरियाणा में सरकार द्वारा बड़ा फेरबदल किया गया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana