मंत्री संजय सिंह ने भिवानी में कार्यरत अप वन प्रभारी को किया निलंबित, जानिए वजह

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 07:45 PM (IST)

चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा के खेल, वन व पर्यावरण मंत्री संजय सिंह द्वारा जनता से प्राप्त शिकायतों के आधार पर भिवानी में कार्यरत अप वन प्रभारी तोशाम रेंज जयपाल सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश किए गए हैं। यह आदेश वन बाल प्रमुख हरियाणा तथा मुख्य वन संरक्षक पंकज गोयल के द्वारा जारी कर दिए गए हैं। 

संजय सिंह ने आज पंचकूला के स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए संबंधित कोच को निर्देश भी दिए । उन्होंने कहा की सभी खिलाड़ियों को बिना भेदभाव के उचित प्रशिक्षण  मिलना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते मनोहर लाल के नेतृत्व में जिस प्रकार से हरियाणा के खेल खिलाड़ी को प्रोत्साहित किया गया वह आगे भी जारी रहेग।  खिलाड़ियों के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार लाती रहेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static