Haryana: संजीव कौशल लम्बी छुट्टी पर जाने की तैयारी में, ये हो सकते है नए मुख्य सचिव

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 06:26 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल लम्बी छुट्टी पर जाने की तैयारी में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी जगह टीवीएसएन प्रसाद हरियाणा के नए मुख्य सचिव का पद संभाल सकते हैं। 

कौन हैं संजीव कौशल?
संजीव कौशल हरियाणा के आपदा तथा राजेश अब प्रबंधन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हैं। संजीव कौशल हरियाणा के ईमानदार कर्मठ तथा बेहतरीन व मेहनती अधिकारियों में से एक माने जाते हैं। संजीव कौशल यमुनानगर में किसी जमाने में डिप्टी कमिश्नर रहे हैं। संजीव कौशल हरियाणा के मुख्यमंत्री व हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों को कार्यान्वित करते हुए जिस प्रकार से पिछले लंबे अरसे से कार्य कर रहे हैं,उनका कार्य सराहनीय रहा है।

संजीव कौशल ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजस्व विभाग के रूप में जिस प्रकार से लाल डोरा की समस्या हल की, वह सरकार के लिए एक वरदान साबित हुआ। संजीव कौशल एक ऐसा उदाहरण बने हैं जो साधारण परिवार से उठे हों तथा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के बाद चीफ सेक्रेटरी मुख्यमंत्री हरियाणा बने।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static