सपना चौधरी और वीर साहू ने इस तरह मनाई पहली सालगिरह, सर्द रातों में जरूरतमंदों के बीच आए नजर

1/25/2021 7:20:40 PM

गुरुग्राम (मोहित): हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के साथ रविवार रात को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। अपनी शादी की सालगिरह के दिन सपना चौधरी अपने पति वीर साहू के साथ गुडग़ांव की सड़कों पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटते नजर आए। उन्होंने एक गाड़ी भरकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को इस कड़ाके की ठंड में कंबल भेंट किए। इस दौरान सपना चौधरी ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।



बता दें कि सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को वीर साहू के साथ चंडीगढ़ में शादी की थी, लेकिन पति वीर साहू के परिवार में अचनाक किसी की मौत होने के कारण वो अपनी शादी का खुलासा नहीं कर पाए थे। वहीं अक्टूबर महीने में सपना चौधरी ने बेटे को भी जन्म दिया था। 



सपना चौधरी के पति वीर साहू किसान परिवार से संबंध रखते हैं, लेकिन वीर साहू पेशे से एक सिंगर और आर्टिस्ट भी हैं और कई हरियाणवी गानों में वीर साहू नजर आ चुके हैं। जिनमें खलनायक, रसूख आला जाट, यार लैंडलॉर्ड और ठाडी बाडी जैसे गाने पॉपुलर हैं।



वीर साहू सपना चौधरी के लड़का होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे थे। जिस पर उन्होंने बताया था कि किसी वजह से वह अपनी शादी के बारे में जिक्र नहीं कर पाए थे। अब सपना चौधरी और वीर साहू ने रविवार रात को अपनी पहली सालगिरह गरीब लोगों के बीच सेवा करके मनाई।

Shivam