डांसर सपना चौधरी का नया लुक मचा रहा धमाल, डांस का नया वीडियो वायरल

6/8/2018 1:04:21 PM

चंडीगढ़: हमेशा अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस का नया वीडियो वायरल हो रहा है। वेस्टर्न और मॉडर्न लुक में डांस कर रही सपना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दी है। इसमें वह अपनी फैन के साथ डांस करती नजर आ रही है। 

बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी सपना ने इस शो के बाद से देसी लुक छोड़कर ग्लैमर लुक अपनाया है। सपना के फैंस को उनका ये नया अंदाज भी काफी भा गया है। यही वजह है कि अब वो पहले से ज्यादा पॉपुलर हैं।

इस वीडियो में सपना काफी वेस्टर्न और मॉडर्न लुक में दिख रही हैं। उन्होंने काले रंग का जंपसूट पहना हुआ है और वह तेरी आंख्या का यो काजल पर डांस कर रही हैं। उन्हें अक्सर ट्रेडीशनल ड्रेसेज में ही देखा जाता है। मगर जब से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया है, तब से वह अपने लुक और फिटनेस पर भी काफी काम कर रही हैं। सपना चौधरी के नए लुक को देखर उनके फैंन बहुत खुश हैं। 


 

Nisha Bhardwaj