सपना चौधरी को मिला नया काम, भोजपुरी इंडस्ट्री की इस अदाकारा को हो सकती है दिक्कत

1/24/2021 8:02:58 PM

डेस्क: हरियाणा, दिल्ली, उत्तर-प्रदेश जैसे उत्तरी राज्यों में अपने ठुमके से लोगों का दिल लूट लेने वाली हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी अब भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने आ रही हैं। इससे जहां भोजपुरी इंडस्ट्री के दीवानों को नया मनोरंजन मिलेगा वहीं कई भोजपुरी एक्ट्रेसेज के लिए सपना का यह कदम कंपटीशन साबित होगा। दरअसल, सपना भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं, जो एक मेगा बजट फिल्म है।



माना जा रहा है कि निरहुआ और सपना चौधरी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा को एक नई पहचान दे सकती हैं। उन्होंने अपने नृत्य से ही दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू किया। उनके कुछ गीत इतने हिट हुए के हरियाणा के आसपास के इलाकों में भी सपना चौधरी को बड़ी पहचान मिल गई। हालांकि सपना चौधरी की पहचान अब तक एक डांसर की रही है। 



हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के  11वें सीजन का हिस्सा बनकर सपना को राष्ट्रीय स्तर पर सपना पहचान मिली। सपना को इस शो में बहुत पसंद किया गया। हालांकि, वह विजेता नहीं बन पाईं।



सपना ने वर्ष 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में एक आइटम नंबर किया। इसके बाद वह 'वीरे की वेडिंग' फिल्म में भी एक गीत 'हट जा ताऊ' पर प्रस्तुति देते हुए नजर आईं। वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'नानू की जानू' में सपना चौधरी को एक अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया। इस फिल्म में अभय देओल मुख्य भूमिका में रहे और अब वह भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी छाप छोडऩे जा रही हैं।



दरअसल, सपना चौधरी को भोजपुरी इंडस्ट्री में लाकर इसके निर्माता भोजपुरी फिल्मों का हरियाणा में एक नया बाजार तलाशने की कोशिश में हैं। हरियाणा के कृषि उद्योग में अधिकतर काम बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मजदूर ही करते हैं। हरियाणा में सपना का स्टेज डांसर के तौर पर भी बड़ा नाम रहा है। उनके लटके-झटके देखने के लिए लाखों की भीड़ जुटती हैं।



वैसे सपना चौधरी को फिल्मों में लोगों ने इसके पहले पसंद नहीं किया। हालांकि, भोजपुरी फिल्मकारों का मानना है कि सपना के आने से भोजपुरी की मौजूदा अभिनेत्रियों को दिक्कत हो सकती है। खासतौर से इसमें आम्रपाली का नाम शामिल है, जिनकी अधिकतर फिल्में निरहुआ के साथ ही रही हैं।

Shivam