सपना चौधरी ने इंडियन आर्मी के लिए कही ये बात, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

1/27/2020 6:17:57 PM

डेस्क: अपने बिंदास अंदाज के साथ डांसिंग और सिंगिंग के लिए मशहूर सपना चौधरी इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सपना चौधरी ने गणतंत्र दिवस को लेकर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सपना इंडियन आर्मी की प्रशंसा करती नजर आई, इसके साथ ही सपना ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी। सपना चौधरी ने वीडियो में ग्रीन नियॉन कलर के टॉप के साथ आर्मी डिजाइन की पैंट पहनी हुई है। सपना ने वीडियो में यह सवाल भी किया है कि आप हिंदुस्तानी होने पर गर्व क्यों है।

यहां क्लिक कर के देखें सपना चौधरी का वीडियो
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on Jan 26, 2020 at 3:19am PST


अपने ठुमकों पर लाखों युवाओं की धड़कनें रोक देने वाली हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के फैन लाखों में हैं। सोशल मीडिया पर सपना अपने फैन्स को हमेशा खुश रखती हैं। सपना अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट ही कर देती हैं, जिससे उनके फॉलोवर खुश हो ही जाते हैं।



कुछ दिन पहले ही उनकी शादी की खबरें वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वे इसी साल में किसी हरियाणवी गबरू के साथ शादी करेंगी, लेकिन उन्होंने इस गबरू का नाम नहीं बताया। सपना चौधरी से जुड़ी एक और घटना ने भी उन्हें सुर्खियों में ला दिया था। वह घटना थी गुरूग्राम में उनकी कार का एक्सीडेंट। लेकिन इस घटना के दौरान कार में सपना नहीं बल्कि उनके दोस्त थे। इसको लेकर सपना को पुलिस के सामने सफाई भी देनी पड़ी थी।

 

Shivam