पहली बार पति संग दिखीं सपना चौधरी, करवा चौथ पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

11/5/2020 10:41:04 AM

डेस्कः हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पिछले दिनों मां बनी। अपनी शादी की खबरों के कारण वे खूब चर्चा में रही।  सपना चौधरी ने चोरी-चुपके वीर साहू संग बलिया में शादी कर ली थी जिसके बाद उन्होंने बेेटे को जन्म दिया। अब उन्होंने पहली बार पति संग फोटोज शेयर की हैं। शादी के बाद सपना ने अपना पहला करवा चौथ मनाया है।  ऐसे में उन्होंने  अपना व्रत खोलते हुए फोटोज डाली हैं। इन फोटोज में सपना ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और क्रीम कलर की चुनरी ओढ़ी है वहीं उनके पति ने लाल कुर्ता और सफेद पायजामा पहना है।अपने आउटफिट के साथ मैचिंग मेकअप कर सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

बता दें कि सपना हाल ही में मां भी बनी है। उन्होंने अपने पहले बच्चे को अक्टूबर में जन्म दिया था। मां बनने के साथ ही सपना और वीर साहू की शादी के बारे में भी फैन्स को पता चला था। वीर ने फेसबुक लाइव में पिता बनने की खबर दी थी। सपना को मां बनने पर उनके फैंस ने खूब बधाईयां दी थी। फोटोज में सपना पहली बार अपनी मांग में सिन्दूर भरे नजर आईं।

बता दें कि सपना चौधरी एक उम्दा डांसर हैं और उनके वीडियोज वायरल होते हैं। वीर के बारे में बात करें तो वह खुद एक परफॉर्मर हैं और सपना को उनके काम के लिए सपोर्ट करते हैं। वीर एक सिंगर और अभिनेता हैं। पिछले चार साल से सपना के साथ उनका रिलेशन था जो शादी में बदला।

Isha