जल्द ही फिल्मों में ''आईटम डांस'' करती नजर आएंगी सपना चौधरी

6/12/2017 11:29:40 AM

फतेहाबाद (गौतम तारीफ):हरियाणा की मशहूर कलाकार सपना चौधरी जल्द ही फिल्मों में आईटम डांस करती नजर आएंगी। जी हां, एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचीं सपना ने मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी। सपना को देख दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। जिसके चलते बेकाबू हो रहे दर्शकों को शांत करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

सपना के मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने उसका जोरदार स्वागत किया। सपना कहना है कि उसको फिल्मों में भी ऑफर आने लगे हैं, जल्द ही वह एक फिल्म में आइटम डांस करती दिखाई देंगी। साथ ही उनको लीड फीमेल किरदार भी मिल गया है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि वह हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने हरियाणवी संस्कृति की 2 बाट यानि किसान और जवान के बारे में भी कहा कि सोने से पहले हमें हमारे देश के जवानों को याद करना चाहिए। खाने से पहले देश के किसानों को याद करना चाहिए। वह जल्द ही इस विषय पर एक एल्बम लेकर आने वाली हैं। 

सपना चौधरी के इस कार्यक्रम के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा की कमान खुद डीएसपी रविन्द्र तोमर ने संभाली। कार्यक्रम को देखने केे लिए विभिन्न इलाकों से सपना चौधरी के समर्थक आए हुए थे। कार्यक्रम का समय २ बजे से लेकर पांच बजे तक का रखा गया था। लेकिन सपना समय से नहीं पहुंची, जिसको लेकर दर्शकों में काफी गहमागहमी भी देखी गई। पुलिस लगातार दर्शकों को शांत करने में जुटी हुई थी।