सपना ने मासूम शर्मा संग गाने से किया मना, बोलीं-आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही...सिर झुकाए खड़े रहे मासूम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 08:58 AM (IST)

डेस्क:  हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की 'क्वीन' कही जाने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी अपने डांस के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक लाइव स्टेज शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सपना चौधरी ने मंच पर जाने-माने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ परफॉर्म करने से साफ इनकार कर दिया।
 
दिल्ली के इस कार्यक्रम में सपना चौधरी और मासूम शर्मा दोनों एक साथ स्टेज शेयर कर रहे थे। इसी बीच जब आयोजकों और दर्शकों की तरफ से दोनों कलाकारों से एक साथ जुगलबंदी करने या गाना गाने की गुजारिश की गई, तो सपना चौधरी ने हाथ में माइक थामा और हंसते हुए कहा "आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही है। इसलिए मैं मासूम शर्मा के साथ गाना नहीं गाऊंगा।" सपना का यह तीखा और हैरान कर देने वाला बयान सुनकर सामने बैठी जनता तो ठहाके लगाने लगी, लेकिन स्टेज का माहौल अचानक असहज हो गया।


सपना चौधरी के इस सरेआम इनकार और बयान पर सिंगर मासूम शर्मा बिल्कुल अवाक रह गए। उन्होंने मंच पर किसी भी तरह की बहस करने या रिएक्ट करने के बजाय बेहद सादगी दिखाई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सपना की इस बात को सुनकर मासूम शर्मा बिल्कुल शांत हो गए और उन्होंने मंच पर अपना सिर झुका लिया और चुपचाप खड़े रहे।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, यूजर्स बोले- 'मासूम भाई ने दिल जीत लिया'
इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पूरी घटना पर दो गुटों में बंट गए हैं। अधिकांश लोग मासूम शर्मा की शालीनता की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मासूम शर्मा एक सीनियर और सम्मानित कलाकार हैं। उन्होंने वहां कोई विवाद न करके अपनी मैच्योरिटी दिखाई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static