कल पेहवा में सरस्वती घाट पर होगा स्व. अटल जी की अस्थियों का विसर्जन

8/22/2018 2:47:30 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा रोहतक पहुंची। कल पेहवा में सरस्वती घाट पर उनकी अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा सरकार के मंत्री ओमप्रकाश धनखड़,  मनीष ग्रोवर व कृष्ण बेदी तथा राज्यसभा सांसद डीपी वत्स यात्रा के साथ मौजूद रहे। बराला बोले यह कोई राजनैतिक लाभ लेने की यात्रा नही बल्कि अटल जी का संदेश जनता तक पहुंचाने की यात्रा है। अनुमान है कि अटल जी का नाम प्रदेश में लगने वाले प्रोजेक्टों को दिया जा सकता है।  


 

Rakhi Yadav