सरपंच एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार को दी चेतावनी, 20 जून तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो लेंगे बड़ा फैसला

6/5/2023 3:48:50 PM

सिरसा(सतनाम): सरपंचों और भाजपा सरकार के बीच गतिरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से सरपंच हरियाणा सरकार के मंत्रियों का विरोध कर रहे है, लेकिन अब सरपंचों ने हरियाणा के भाजपा के सभी सांसदों के आवास को 20 जून तक घेराव करने की चेतावनी दी है।

मीटिंग में सरपंचों ने इन मांगों को पूरा करने की लगाई गुहार  

बता दें कि जिला प्रशासन के साथ आज सरपंच एसोसिएशन की मीटिंग भी हुई है। जिसमें सरपंचों ने जिला प्रशासन के जरिए हरियाणा सरकार को उनकी मांगे पूरी करने की गुहार लगाई है। सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जसकरण सिंह और राज्य उप प्रधान संतोष बेनीवाल ने कहा कि ई-टेंडरिंग सहित दूसरी मांगों को लेकर सरपंच लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। ऐसे में देखने में वाली बात होगी सरकार सरपंचों की मांगों को पूरा करती है या वह घेराव करने पर मजबूर हो जाएंगे। 

                         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma