सरकारों के प्रतिनिधियों को गांव में न घुसने दें सरपंच : अभय सिंह चौटाला

3/1/2023 10:28:54 PM

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : इनेलो की परिवर्तन यात्रा छठे दिन आज हथीन विधानसभा छेत्र में प्रवेश कर गई। पैदल यात्रा के दौरान नेता अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-जजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जितने भी घोटाले किये हैं उन्हें जनता के बीच बेनकाब किया जयेगा और आने वाले दिनों में प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। चौटाला ने सरपंचों के प्रदर्शन पर कहा कि जो मंत्री और मुख्यमंत्री सरपंचों को चोर बता रहे हैं वह बड़े चोर हैं।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला इनेलो पार्टी को मजबूत करने और प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए इन दिनों पदयात्रा कर रहे हैं। प्रथम चरण में इनेलो की यह परिवर्तन यात्रा चार महीने तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। इस यात्रा के जरिये अभय चौटाला प्रदेश सरकार के घोटालों की पोल खोलने का काम कर रहे हैं। मेवात से चलकर इनेलो की यह यात्रा आज हथीन विधानसभा के मिंडकोला गांव से अलग-अलग गांव होते हुए घररोट गांव पहुंची। जहां इनेलों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भोजन और जलपान किया। इस दौरान इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला प्रदेश गठबंधन सरकार पर खूब हमलावर हुए

भिवानी हत्याकांड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरे कांड में सरकार की रची हुई साजिश है। चुनावों को नजदीक आते देख सरकार हिंदू-मुस्लिम का कार्ड खेल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिंदा युवकों को गौरक्षक दल के गुंडों के हवाले कर दिया। साथ ही उन्होंने ईटेंडरिंग को लेकर सरपंचों के विरोध को लेकर कहा कि सरपंचों को चंडीगढ़ जाने के बजाय अपने-अपने गांव में बैठकर लोगों से मंथन करना चाहिए की सरकार उनके प्रतिनिधियों का अपमान कर रही है। सरकार के प्रतिनिधियों को गांव के अंदर ही नहीं घुसने दिया जाए, ऐसा उनको बंदोबस्त करना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Gourav Chouhan