पराली न जलाने वाले किसानों को सरपंच सोमेश ने करवाई हवाई यात्रा

11/6/2019 12:22:35 PM

भिवानी : चरखी दादरी जिले के घिकाड़ा गांव के सरपंच सोमेश ने पर्यावरण बचाने को पराली न जलाने वाले किसानों को हवाई यात्रा करवाई और उन्हें लेकर वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए।  यात्रा के तीसरे दिन शुक्रवार को वह फिरोजपुर पहुंचे, जहां भारतीय सीमा सुरक्षाबल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से उन्हें कमांडैंट नामीचन्द हुसैनीवाला स्थित भारत-पाक सीमा को दिखाने ले गए।

इस दौरान भारतीय सीमा सुरक्षाबल के अधिकारी आई.जी. महिपाल यादव ने बताया कि पराली जलने से सीमा पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में पैट्रोलिंग करने वाले जवानों को दिक्कत आती है।  मौके पर अधिकारी ने सरपंच के प्रयास की सराहना भी की। इसके बाद महिला एस.आई. प्रियंकन इस दल को शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि स्थल पर लेकर गई, जहां किसानों ने पुष्पाॢपत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि सोमेश पराली न जलाने वाले 15 किसानों को अपने जेब खर्च पर हवाई यात्रा से अग्रोहा धाम, वैष्णो देवी के दर्शन करवाने का बीड़ा उठाया है।

30 अक्तूबर से शुरू हुई यह यात्रा 5 नवम्बर तक चलेगी। सरपंच के आग्रह पर इन किसानों ने पिछले साल धान की फसल की पराली जलाने की बजाय बेसहारा पशुओं के लिए गौशाला में दान कर दी। उसके बाद सोमेश व किसान माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए। बाद 4 तारीख को चंडीगढ़ पहुंचे, जहां रॉक गार्डन, सुखना लेक पर घूमे। अगले दिन सुबह चंडीगढ़ हवाई अड्डे से सभी किसान उड़ान भरकर दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद घर वापसी की।

Isha