सतलोक आश्रम प्रकरण: अभियोग नम्बर 443 में रामपाल की वी.सी. से लगी हाजिरी
1/11/2019 11:54:02 AM
हिसार(राठी): सतलोक आश्रम प्रकरण में आश्रम संचालक रामपाल की सैंट्रल जेल वन में अदालत में हाजिरी लगी। यह हाजिरी बरवाला थाना में दर्ज अभियोग नम्बर 443 में हुई।
इसके बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 24 जनवरी निर्धारित कर दी। उल्लेखनीय है कि बरवाला थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग नम्बर 443 दर्ज हुआ था। यह केस उस समय हुआ जब आश्रम प्रकरण के दौरान निर्धारित संख्या से ज्यादा गैस सिलैंडर मिले थे। वीरवार को इस केस के सिलसिले में अदालत में आश्रम संचालक रामपाल की वीडियो कान्फ्रैंसिंग के जरिए हाजिरी लगी।
यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इस मामले में अभी तक गैस एजैंसी के मैनेजर मुकेश कुमार की गवाही हुई है। अब इस मामले में 24 जनवरी को आगे की सुनवाई होगी। सतलोक आश्रम संचालक रामपाल के हजारों समर्थक बुधवार देर रात्रि से हिसार पहुंचने शुरू हो गए थे। वीरवार सुबह की टे्रनों और अन्य साधनों के जरिए भी समर्थक पहुंचे।