सतलोक आश्रम प्रकरण : अभियोग नम्बर 443 में वी.सी. से लगी हाजिरी

3/27/2019 10:52:15 AM

हिसार (ब्यूरो): सतलोक आश्रम प्रकरण में आश्रम संचालक रामपाल की सैंट्रल जेल वन में लगी अदालत में हाजिरी लगी। यह हाजिरी बरवाला थाने में दर्ज अभियोग नम्बर 443 में हुई। यह हाजिरी लगने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 8 अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी। 

उल्लेखनीय है कि बरवाला थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग नम्बर 443 दर्ज हुआ था। यह केस उस समय हुआ जब आश्रम प्रकरण के दौरान निर्धारित संख्या से ज्यादा गैस सिलैंडर मिले थे। खाद्य एवं आपूॢत विभाग की तरफ से बरवाला थाना में शिकायत दी गई थी।

मंगलवार को इस केस में अदालत में आश्रम संचालक रामपाल की वीडियो कान्फै्रंसिंग के जरिए हाजिरी लगी। इस मामले में अभी गवाहियां चल रही हैं। अब अगली तारीख पर गवाही होने की संभावना है। वहीं सतलोक आश्रम संचालक रामपाल के हजारों समर्थक भी हिसार पहुंचे थे। इन समर्थकों को जेल के आसपास आने से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। 
 

Shivam