बिहार भाजपा के दिग्गज नेता रहे हैं सत्यदेव आर्य

8/22/2018 9:29:13 AM

चंडीगढ़(पांडेय): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से मंगलवार को नियुक्त किए गए हरियाणा के नए राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य बिहार भाजपा के दिग्गज नेता रहे हैं। हरियाणा में अब तक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी राज्यपाल थे, जिन्हें त्रिपुरा भेज दिया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। वह राजगीर सीट से 8 बार विधायक रहे और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। उनकी गिनती बिहार भाजपा में बड़े नेताओं में होती है। देश की आजादी के समय 1947 में जन्मे सत्यदेव नारायण आर्य एम.ए.-एलएल.बी. हैं। 

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल लगाए जाने को लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि राज्यपालों की सूची में कई दूसरे और प्रदेशों के राज्यपालों को भी इधर से उधर किया गया है लेकिन हरियाणा के सियासी दलों और अफसरशाही में इस बात की चर्चा है कि आखिर सोलंकी को क्यों बदला गया है।
 

Rakhi Yadav