राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का सत्याग्रह

3/26/2023 3:27:06 PM

सोनीपत (सन्नी मलिक) : राहुल गांधी की संसद सदस्यता के मुद्दे को लेकर देश में सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता इसको लेकर जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर सोनीपत के गांधी चौक पर कांग्रेस नेताओं ने एकत्रित होकर भाजपा के खिलाफ सत्याग्रह किया। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा लोकतंत्र को समाप्त कर रही है और संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। राहुल गांधी सिर्फ चोर को चोर कह रहे थे और आगे भी कहते रहेंगे।


भाजपा नहीं चाहती देश में चुनाव

जिले के कांग्रेसी नेता सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। जिसमें कांग्रेस विधायकों से लेकर मेयर तक शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उसी के चलते राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। वहीं कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ 5 सवाल लोकसभा में पूछे थे। जिनका जवाब देने के बजाय उन्हें संसद से ही बाहर कर दिया गया। राहुल गांधी आगे भी इसी तरह के सवाल पूछते रहेंगे। इन सवालों का जवाब आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को देगी। भाजपा तानाशाही के रास्ते पर चल रही है. वह नहीं चाहती कि आने वाले समय में कोई चुनाव हो, वो सिर्फ एक ही पार्टी को सत्ता में देखना चाहते हैं और वह पार्टी भाजपा है।


 भाजपा ने रद्द करवाई राहुल गांधी की संसद सदस्यताः विधायक इंदुराज नरवाल

कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने मौके पर कहा कि राहुल गांधी के सवालों का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं दे पाए। जिसके चलते राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द की गई है। कोर्ट ने राहुल गांधी को 1 महीने का समय दिया था. लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने इंतजार नहीं किया और कुछ ही समय बाद उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया। ये सब भाजपा के दबाव में किया गया है। भाजपा के दबाव के चलते लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। आगे भी राहुल गांधी ऐसे सवाल करते रहेंगे।


भारत जोड़ो यात्रा से डर गई भाजपा


वहीं बरोदा से विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि भाजपा ज्वाइन करना गंगा स्नान के समान है, क्योंकि भाजपा में जाने के बाद कितने भी क्राइम किए हो सब माफ हो जाते हैं। दूसरी पार्टी के नेताओं के घर ईडी, आयकर विभाग की टीमें भेज दी जाती है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा डर गई थी, क्योंकि लाखों राहुल गांधी से यात्रा के दौरान जुड़े थे। जिससे घबराकर भाजपा ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करवा दिया।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

Content Editor

Mohammad Kumail