सत्याग्रह को लेकर सीएम पर भड़के तंवर, कहा- हम कांग्रेसी हैं सिर्फ सच बोलते हैं

6/25/2017 1:26:21 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सीएम खट्टर द्वारा उनके सत्याग्रह के बाद सत्य बोलने पर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हम कट्टर कांग्रेसी हमेशा सत्य बोलते थे और आगे भी बोलेंगे। इसलिए मेरे सत्याग्रह का असर मुख्यमंत्री पर हुआ है। उन्होंने कपडा व्यापारियों के डेलिगेशन को कठेर सत्य बोला कि जब मैं कपड़ा व्यापारी था, तब 2 नम्बर का काम करता था। उन्होंने कहा कि सरकार खुद गलत कामों में उलझी हुई है। उसके प्रायश्चित के लिए और सद्बुद्धि आए इसलिए सत्याग्रह किया गया था। 

बता दें, कुछ दिन पहले करनाल में कांग्रेसी नेता अशोक तंवर ने अपने कार्यक्रताओं के सात मिलकर सत्याग्रह आंदोलन चलाया था, जिसके चलते खट्टर से पूछने पर उन्होंने बताया कि कांग्रेसी हैं जो आंदोलन कर रहे हैं। आज उसी पर उन्होंने बयान दिया है।