SBI ए.टी.एम. तोडऩे का प्रयास, मामला दर्ज

12/15/2019 1:19:00 PM

टोहाना(वधवा): देर रात्रि भूना रोड स्थित एस.बी.आई. बैंक के बाहर लगे ए.टी.एम. को तोड़कर नकदी चुराने का प्रयास किया गया। सुबह जैसे ही शहर पुलिस को सूचना मिली तुरंत बैंक मैनेजर को सूचना दी। शनिवार की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद था। डी.एस.पी. उमेद सिंह, थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र व चंडीगढ़ रोड चौकी इंचार्ज साधुराम, जांच अधिकारी फूल सिंह वर्मा टीम के साथ पहुंचे और कार्रवाई की। पुलिस द्वारा तुरंत ङ्क्षफगर एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया जिसने मशीन पर लगे आरोपियों के ङ्क्षफगर कैद किए और जांच हेतु मधुबन भेज दिया गया है।

इस दौरान पुलिस द्वारा बैंक व आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरा को खंगाला गया लेकिन उसमें कोई सुराग नहीं लगा। तब थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बैंक मैनेजर व कर्मचारियों से जानकारी लेने के बाद ए.टी.एम. एक्सपर्ट को बुलाकर मशीन के अंदर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरा से जांच की गई। पता चला एक आरोपी सुबह 3 बजे ए.टी.एम. रूम में घुसा है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने ए.टी.एम. में घुसते ही लाइट वाले बल्ब को उतार दिया। टार्च से मशीन में जहां सी.सी.टी.वी. कैमरे फिट किए हुए थे उस पार्ट को खोलकर ऊपर उठा दिया गया। तब वे मशीन के सी.सी.टी.वी. कैमरे की नजर से भी बच गए। आरोपियों ने मशीन का ऊपरी हिस्सा तोड़कर नकदी चुराने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। 

ए.टी.एम. में थी 584900 रुपए की राशि
बैंक मैनेजर गणेश राम ने बताया कि 10 दिसम्बर को बैंक द्वारा ए.टी.एम. में 9 लाख रुपए की राशि डाली गई थी। घटना के बाद जब जांच की गई तो ए.टी.एम. में 584900 रुपए की राशि पड़ी हुई थी। वह रात्रि 7.44 बजे ए.टी.एम. से लास्ट ट्रांजैक्शन हुई थी।

दिसम्बर 2015 में भी इसी रोड पर हुआ था ए.टी.एम. लूट का मामला
जानकारी अनुसार दिसम्बर माह में ही वर्ष 2015 में सैंट जोसेफ स्कूल के बाहर लगे ए.टी.एम. को कटर से बॉक्स काटकर 15 लाख रुपए की राशि चुराकर ले गए थे। एक दिन पूर्व ही बैंक द्वारा 17 लाख रुपए की राशि ए.टी.एम. में डाली गई थी लेकिन पुलिस को सफलता हाथ लगी और आरोपी पकड़े गए थे।

Edited By

vinod kumar