गैस लीकेज से लगी आग में झुलसे मैनेजर और सुपरवाइजर की मौत, फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज

9/20/2019 6:03:54 PM

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर के इंडस्ट्री एरिया में 3 दिन पहले फैक्ट्री में गैस लीक होने की वजह से लगी भयंकर आग से फैक्ट्री के मैनेजर और सुपरवाइजर कि चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि हरियाणा के यमुनानगर के इंडस्ट्री एरिया में सोमवार को एलुमिनिम प्रोडक्ट बनाने वाली एक फैक्टरी में गैस लीकेज की वजह से भीषण आग लग गई।



इस आग में एक दर्जन के करीब मजदूर और अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां फैक्ट्री के मैनेजर एस एस पुंडीर और सुपरवाइजर प्रताप सिंह की मौत हो गई , जबकि बाकी कर्मचारी अभी भी पीजीआई में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस फैक्टरी में एलुमुनिम के प्रोडक्ट बनाये जाते है। 



बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में लगे सिलेंडर में लीकेज की सूचना मिलते ही फैक्ट्री का मैनेजर खुद ही लीकेज को ठीक करने लगा कि तभी अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने काफी भयानक रूप ले लिया। इसमें फैक्ट्री में  काम करने वाले 13 लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। आग क कारण ज्यादा झुलसे लोगों को पीजीआई भेज दिया गया था, जबकि अन्य का इलाज यमुनानगर के ही निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। 

मरने वाले दोनों कर्मचारी यमुनानगर के ही रहने वाले हैं। यमुनानगर के पुलिस उप अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि  सूचना मिली है कि विमल फैक्ट्री में काम करने वाले मैनेजर और सुपरवाइजर की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Shivam