कौशल विकास के 150 प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए जाने की योजना

6/19/2018 8:46:52 AM

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंडिया स्किल्स कम्पीटिशन वेस्ट के 15 कौशल युवाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य में कौशल विकास के 150 प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए जाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में वर्ल्ड स्किल्स कम्पीटिशन: इंडिया स्किल्स वेस्ट 2018 के हरियाणा प्रदेश के 15 विजेता युवाओं को सम्मानित किया। 

मुख्यमंत्री ने विजेता कौशल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कौशल विकास के इस क्रम को औरों तक भी पहुंचाना है। हरियाणा कौशल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व हरियाणा कौशल विकास मिशन के उपाध्यक्ष टी.सी. गुप्ता ने कार्यक्रम में बताया कि वर्ल्ड स्किल कम्पीटिशन कजान (इंडिया स्किल कम्पीटिशन वेस्ट) में महाराष्ट्र के बाद हरियाणा ने सर्वाधिक स्थान प्राप्त किए हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने वाले वर्ल्ड स्किल्स कम्पीटिशन: इंडिया स्किल्स वेस्ट 2018 के प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता कौशल युवाओं में मनोज कुमार (इलैक्ट्रॉनिक्स), सोनू लाठर (ऑटो बॉडी रिपेयर), रितेश यादव (वैब डिजाइनिंग एंड डिवैल्पमैंट), रोशन (कार पेंटिंग), विनोद (प्लमबिंग), प्रिंस कुमार (कुकिंग) जगत यादव (रैस्टोरैंट सेवा) शामिल रहे। प्रतियोगिता के उप विजेताओं में अमर (कारपेेंटरी), रोहित यादव (मेक्ट्रोनिक्स), मनीष कुमार (मेक्ट्रोनिक्स), दीपक गुप्ता (रैफ्रिजेशन), राहुल जांगड़ा  (रैफ्रिजेशन), मुकुल छिकारा (रैस्टोरैंट सेवा) रोहित गैदर (कुकिंग), कर्तव्य (पेंटिंग एंड डैकोरेशन) शामिल रहे।

 

Rakhi Yadav