स्कूल में हैवानियत ! 5 वर्षीय मासूम के शरीर पर डंडों के निशान, गुस्साए परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 09:13 PM (IST)
गन्नौर (कपिल शर्मा) : करनाल स्थित आर्य गुरुकुल कुटिया नलवी खुर्द के नाम से गुरुकुल में एक 5 वर्षीय बच्चे साथ बर्बरता से मारपीट व टार्चर करने का मामला सामने आया है। 5 वर्षीय नाबालिग के शरीर पर डंडों से मारपीट के निशान भी है। वही जब परिजनों से गुरुकुल में मारपीट के बारे में बात की तो अनुशासन में रहने की बात कर शिक्षक बात टालते हुए नजर आए। अब पीड़ित के परिजनों ने थाना गन्नौर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी देते हुए बच्चे के पिता श्रवण ने बताया कि गुरुकुल संचालक ने बच्चे के साथ बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान आ गए। परिजनों के अनुसार, 21 अप्रैल को बच्चे का दाखिला करनाल के गुरुकुल में कराया गया था। 27 अप्रैल को जब वे बच्चे से मिलने पहुंचे तो देखा कि उसे पीटा जा रहा था। बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले।
उन्होंने जब शिक्षक से बात की वह वह बचते नजर आए। बच्चे के दोनों हाथ-पैर पर सूजन आईं हुई थी और पूरे शरीर पर डंडों से मारपीट के निशान थे। जिसके बाद परिजनों ने उसे सरकारी हॉस्पिटल में दाखिल कराया। जहां बच्चे को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल रेफर कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गुरुकुल संचालक ने बच्चे को धमकाया भी। मामले को लेकर परिजनों में रोष है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)