छात्रा को अगवा कर सुंघाई नशीली चीज, किया दुष्कर्म(video)

12/7/2017 2:54:40 PM

पलवल(गुरुदत्त गर्ग):पलवल में महिलाओं तथा नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटनाए बढ़ती ही जा रही हैं। यौनाचार करने वालों को कानून का  बिलकुल भी भय नहीं रहा है। अाए दिन यहां दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटनाए देखने और सुनने को मिलती रहती है। पलवल सदर थानान्तर्गत धमाका गांव से एक ताजा मामला सामने अाया है। जहां  एक नाबालिग लड़की को उसके घर से उठाकर अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। 

जांच अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस से शिकायत में कहा कि बीते दिनों की रात को वह अपने परिजनों के साथ घर में सो रही थी। आधी रात को गांव निवासी एक युवक उसके घर में घुस आया और नशीला पदार्थ सुंघाकर सभी को बेहोश कर दिया। वह उसे नशे की हालत में अपहरण कर अपने घर में बने एक कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

आरोपी युवक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजन पीड़िता को पुलिस के पास ले गए और मामले की शिकायत दी। शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।