School Time Change:  हरियाणा में इस दिन से बदलेगा स्कूलों का समय,  फटाफट करें चेक

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 06:26 PM (IST)

डेस्क:  हरियाणा में स्कूलों का समय 16 फरवरी से बदल जाएगा। जिसके तहत स्कूल सुबह आठ बजे लगने शुरू हो जाएंगे। इस बारे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से पूर्व में पत्र जारी किया गया था। उसी पत्र के अनुसार स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाएगा।

वहीं, जिन स्कूलों में डबल शिफ्ट प्रणाली लागू है, उनके लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। पहली शिफ्ट का समय सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से शाम 06:15 बजे तक चलेगी।

 शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव मौसम और शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और स्कूल संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सके। अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे नए समय के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव कर लें, ताकि समय पर स्कूल पहुंचा जा सके। स्कूल प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि नई समय-सारिणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static