छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने हाथ की नस काट कर लगाई फांसी

6/21/2019 11:30:27 AM

भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी के गांव से छेड़छाड़ से परेशान युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव के ही युवक पिछले कुछ दिनों से युवती को कॉलेज आते जाते सयम परेशान करते थे। जिसके चलते युवती ने पहले हाथ की नस काटनी चाही और बाद में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी।

वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि पिछले 2 माह से युवती को गांव के ही 3 युवक परेशान करते थे। वे उसे आते जाते छेड़खानी करते थे। 2 दिन पूर्व तो युवकों के हौसले इतने बढ़ गए कि वे उसे घर मे अकेला पा कर घर मे ही घुस गए थे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने लड़को के परिवार वालों को भी शिकायत की लेकिन वे बाज नहीं आये। लड़की कॉलेज जाती तब भी वे उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। उन्होंने बताया कि परेशान होकर युवती ने पहले तो चाकू से बाजू की नस काटनी चाही लेकिन बाद में उसने फाँसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई

मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी रविन्द्र ने बताया कि शिकायत मिली थी वे करवाई कर रहे है। उन्होंने बताया मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जो कि गांव के ही निवासी है।

Naveen Dalal