हरियाणा के एन.सी.आर. में बनेगी साइंस सिटी

6/3/2017 10:31:28 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो):हरियाणा के एन.सी.आर. एरिया में साइंस सिटी बनाई जाएगी। इस पर 200 करोड़ का खर्च आएगा। यह प्रोजैक्ट दिसंबर, 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य है। कुरुक्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाया जाएगा। नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय संस्कृति एंव पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा की मीटिंग हुई। मीटिंग में हरियाणा के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थापित किए जाने वाली साइंस सिटी के संदर्भ में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर हरियाणा सरकार व केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कलेसर-कालका क्षेत्र मे एक हर्बल पार्क विकसित करने की भी योजना है। सरस्वती नदी के उद्गम स्थल व बंदा बैरागी की राजधानी लौहगढ़ क्षेत्र के लिए पर्यटन विकास की योजना है। गुरुग्राम के धनचीडी में पर्यटन विकास की योजना है। चीन के वांडा ग्रुप की एक इंटरटेनमैंट सिटी विकसित की योजना है। बडख़ल झील में पानी की व्यवस्था के लिए दो परियोजनाएं बनाई हैं। सूरजकुंड में वर्ष में दो बार क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जाएगा।