कार की टक्कर लगने से स्कूटी चालक की मौत

12/4/2019 1:01:43 PM

रोहतक (किन्हा) : गोहाना बाईपास के नजदीक एक तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति पी.जी.आई. के डायरैक्टर की कोठी पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और वह ड्टूटी पर ही जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ही पहुंच गई और कार्रवाई में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के गांव चिढी निवासी कुलबीर पुत्र बेदराम (44) अपने गांव से ड्यूटी के लिए निकला था। जैसे ही वह गोहाना बाईपास के नजदीक पहुंचा तो उसकी स्कूटी को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए डैड हाऊस भिजवा दिया। कुलबीर के पास 2 लड़की व एक लड़का है। कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। शव का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Isha