स्कार्पियो की टक्कर से छात्रा की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

4/4/2017 9:38:46 PM

बावल (रोहिल्ला):सोमवार दोपहर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव काठूवास के पास स्कार्पियो ने छात्रा को कुचल दिया। गुस्साए लोगों ने छात्रा के शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। जाम में जिला उपायुक्त डा. यश गर्ग भी फंसे रहे। जाम की सूचना पाते ही प्रशासनिक व पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। 

गांव काठूवास निवासी 18 वर्षीय छात्रा पूजा यादव पुत्री अशोक कुमार सोमवार की दोपहर को सब्जी लेकर अपने घर पैदल लौट रही थी। हाईवे को पार करते समय उसे एक तेज रफ्तार स्कॉॢपयो ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की शिकायत सुनकर एस.डी.एम. कटारिया अंडरपास का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि कीचड़ से भरे अंडरपास से निकलना बहुत मुश्किल है।  तत्पश्चात छात्रा के शव को पुलिस की जिप्सी में रखकर रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात स्कॉॢपयो चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।