पंजाब में चल रहे अल्ट्रासाऊंड भ्रूण लिंग जांच खेल का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, सैंटर सील

3/13/2020 11:39:33 AM

अम्बाला शहर (कोचर) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के बसी पठाना कस्बे में स्थित बाबा नॄसग होम अल्ट्रासाऊंड सैंटर में महिलाओं के पेट में गर्भ की जांच करने का पिछले लम्बे समय से गोरखधंधा चल रहा था लेकिन अम्बाला स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस गोरखधंधे का पता चल गया और वीरवार को टीम ने इस भंडाफोड़ कर दिया। टीम ने अम्बाला निवासी दलाल के साथ गर्भवती महिला को भेजा। 

नर्सिंग होम में अल्ट्रासाऊंड करवाने के बाद जैसे ही भ्रूण ङ्क्षलग के बारे में महिला को बताया तो उसी दौरान टीम ने मौके पर रेड कर दलाल लखविंद्र सिंह व दलजीत को पकड़ लिया। उनके पास से टीम द्वारा महिला को दिए गए 9500 रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। टीम ने सैंटर व अल्ट्रासाऊंड मशीन को सील कर दिया और वहां स्थानीय पुलिस थाने में सैंटर संचालक व दोनों दलालों के खिलाफ पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं, सैंटर संचालक की पत्नी पंजाब में सरकारी अस्पताल में डाक्टर है। 

जानकारी के मुताबिक पिछले 8-10 दिनों से स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिल रही थी कि अम्बाला निवासी एक व्यक्ति लिंग भ्रूण जांच करवाता है। इसके बाद सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह ने डिप्टी सी.एम.ओ. डा. बलविंद्र सिंह के नेतृत्व में डा. विपिन भंडारी, एम.ओ. डा. मनदीप और डा. विजय वर्मा की टीम का गठन किया। टीम ने एक गर्भवती महिला को दलाल लखविंद्र के पास भेजा और उसे भ्रूण जांच करवाने के लिए अल्ट्रासाऊंड करवाने के लिए कहा।

दोनों के बीच बात हो गई और 30 हजार रुपए में अल्ट्रासाऊंड करवाने के लिए सौदा तय हो गया। बाकायदा दलाल ने 3-4 बार महिला के घर के आसपास रैकी भी की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को दलाल को देने के लिए 20 हजार रुपए भी दे दिए थे क्योंकि उसने अल्ट्रासाऊंड करवाने के लिए एडवांस में 10 हजार रुपए की डिमांड की थी।

Isha