एक्शन मोड़ में नजर आए कंवरपाल गुर्जर, बिजली विभाग का SDO और JE सस्पेंड

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2024 - 11:40 AM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर के खदरी में जनता दरबार में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर एक्शन मोड़ में नजर आए। जनता दरबार में गैर हाजिर होने पर छछरौली में कार्यरत बिजली विभाग के एसडीओ कमल पानरा और बिजली विभाग के जेई कृष्ण सैनी को कंवरपाल गुर्जर ने सस्पेंड किया। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी जनता दरबार को गंभीरता से नहीं लेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता दरबार लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करने के लिए लगाए जाते हैं, जिसके लिए अधिकारियों को समय पर बताया जाता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static