हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर बनेगी दूसरी फिल्म, ट्वीट कर दी जानकारी

7/14/2020 2:26:05 PM

डेस्क: खेल के बाद अब राजनीतिक जीवन को लेकर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री एवं भारतीय हाॅकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम सिंह सूरमा होगा। इसकी जानकारी खुद संदीप सिंह ने दी है। 
 


संदीप सिंह के जीवन पर बनी फिल्म सूरमा को दो साल हो गए हैं। अब उनके जीवन पर एक और फिल्म बनेगी। उन्होंने दूसरी आने जा रही फिल्म-सिंह सूरमा को लेकर ट्वीट किया है। इस फिल्म में सूरमा के आगे के जीवन की कहानी को दर्शाया जाएगा कि किस तरह उन्होंने हॉकी की दुनिया में देश का परचम लहराने के बाद राजनीति की तरफ कदम बढ़ाया। इस फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक सिंह हैं।

बता दें कि संदीप सिंह ने 2019 का चुनाव पिहोवा हलके से भाजपा के टिकट पर लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद उन्हें खेल राज्य मंत्री बनाया गया। अपने इस नौ माह के कार्यकाल में उन्होंने खेलों में सुधार के लिए काफी प्रयास किए। उनके जीवन पर बनी पहली फिल्म सूरमा बेहद सफलता मिली थी। इस फिल्म में उनके जीवन और संघर्ष की कहानी को बखूबी दिखाया गया था। सूरमा फिल्म को मोटिवेशनल (प्रेरणा देने वाली) बताया गया है, जिसमें संदेश है कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए और संघर्ष ही जीवन का दूसरा रूप है।

 

 

Edited By

vinod kumar