तार टूटने पर करंट लगने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, निगम के खिलाफ केस दर्ज

6/25/2020 3:33:11 PM

हिसार (ब्यूरो) : न्योली कलां के पास एक अनाज के गोदाम के आगे हाइटैंशन की तार टूटने पर करंट लगने से चौकीदार मल्लापुर निवासी मान सिंह की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में बिजली निगम के खिलाफ लापरवाही बरतकर जाने लेने का केस दर्ज किया है। 

न्योली कलां के अमित ने बयान देकर कहा कि वह एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात है। कंपनी ने न्योली फाटक के पास अनाज भंडारण का एक गोदाम ले रखा है। उसी बिल्डिंग में कई कंपनी गोदाम किराए पर लेकर अनाज का भंडारण करती है। वह मानसिंह निवासी मल्लापुर, भीम सिंह निवासी न्योली कलां व मनोज रात को छुट्टी पर थे। चारों गोदाम के मेन गेट के आगे चारपाई पर लेटे हुए थे। उसी समय ऊपर से गुजर रही बिजली को मेन लाइन अचानक टूटकर मानसिंह व भीम सिंह पर गिर गई।

करंट लगने से मानसिंह व भीम सिंह बेहोश हो गए और मुझे व मनोज को हलका झटका लगा। एम्बुलैन्स व पुलिस के पास फोन किया। उसके बाद प्लास्टिक की पाईप से भीम सिंह को उस जगह से दूर कर दिया। बिजली निगम ऑफिस में कई बार फोन किया। बाद में उन्होंने फोन उठाया तो घटना की जानकारी दी। तब निगम ने सप्लाई बंद की। फिर हमने भीम सिंह व मान सिंह को एम्बुलैंस में अस्पताल भिजवाया, जहां मानसिंह की मौत हो गई। 

Edited By

Manisha rana