कंपनी में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड ने विधवा को बंधक बनाकर किया रेप (VIDEO)

7/17/2018 11:59:48 AM

गुरुग्राम (सतीश राघव): हरियाणा में हवस के दरिदों को फांसी का भी खौफ नहीं है। आए दिन रेप के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम का है, जहां सुरक्षा गार्ड पर 40 वर्षीय विधवा महिला से रेप करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार पीड़िता मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वह गुरुग्राम के सुखराली में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता ने कंपनी पर काम करने वाले सुरक्षा गार्ड पर रेप की आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्ड ने उसे घर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
 

Nisha Bhardwaj