वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेद कश्यप जजपा में शामिल

4/14/2019 12:03:33 PM

चंडीगढ़ (बंसल): जननायक जनता पार्टी को आज उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब कांग्रेस और इनैलो को छोड़कर कई नेता दुष्यंत चौटाला का साथ देने के लिए जजपा में शामिल हो गए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद रहीं स्व. फूलन देवी के पति उमेद कश्यप ने अपने सभी साथियों के साथ जजपा का झंडा थाम लिया। उमेद कश्यप ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चयनित सदस्य थे और वहां से इस्तीफा देकर उन्होंने जजपा ज्वाइन की।

साथ ही भिवानी जिले के लोहारू हलके के इनैलो अध्यक्ष महेंद्र गोकुलपुरा ने भी जननायक जनता पार्टी ज्वाइन की। इस अवसर पर रिटायर्ड आई.आर.एस. अधिकारी एम.एस. चालिया भी दुष्यंत चौटाला के साथ आए और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी की नीतियां निर्धारित करने और आॢथक विषयों पर एम.एस. चालिया एक ङ्क्षथकटैंक के तौर पर काम करेंगे। दुष्यंत ने यह भी बताया कि कांग्रेस छोड़कर आए उमेद कश्यप देवीलाल के साथी रहे हैं और 1998 में उन्होंने उस वक्त की पार्टी की टिकट पर करनाल से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था।

Shivam