वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ अरूणा कालरा ने की समाज की महिलाओं की मदद

3/5/2021 5:46:38 PM

गुरुग्राम: गुरुग्राम की वरिष्ठ स्त्री रोग विषज्ञा डॉ अरुणा कालरा ने कोविड-19 के चलते समाज की बहुत सी महिलाओं की मदद की। लॉकडाउन की शुरुआत से वे कोविद पॉजिटिव गर्भवती औरतों का इलाज कर रही थीं। परन्तु जो महिलाऐं अस्पताल में भर्ती नहीं हो सकती थीं वे उनका इलाज खुद उनके घर जाकर करती थीं। जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर थीं और लम्बे लॉकडाउन के कारण जिनके पति की नौकरी चली गई थी, उनका उन्होंने मुफ्त में इलाज किया।

डॉ. अरुणा अपने परिचर्या कर्मचारियों के लिए अपने घर से खाना बनवाकर लाती थीं। उनका यह मानना है कि वे कर्मचारी उनके परिवार के सदस्य जैसे हैं और वे दिन रात मरीजों की देखभाल करते हैं तो यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे सभी कर्मचारियों का ध्यान रखें। 

डॉ. अरुणा को स्त्री रोग में 25 साल का अनुभव है। लॉकडाउन के चलते उन्होंने अपने मरीजों की सुविधा के लिए एक खास ऑनलाइन ग्रुप भी बनाया, जिसमें वे सभी मरीजों की परेशानियों पर सलाह देती थीं।

Content Writer

Shivam