वरिष्ठ मंत्री अनिल विज फिर संभालेंगे विभागों की कमान, कैबिनेट मीटिंग से करेंगे वापसी, डॉक्टरों ने दी हरी झंडी

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 03:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा मंत्रिमंडल की 8 अप्रैल को होने वाली बैठक में वरिष्ठ मंत्री अनिल विज भी हिस्सा लेंगे। जिसके बाद में हरियाणा सचिवालय आकर अपने दफ्तर में अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि पैर में फ्रैक्चर के बाद काफी समय से वे अंबाला कैंप आफिस से ही कामकाज चला रहे थे। 

बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने उन्होंने अब मंत्रालय जाने की हरि झंडी दे दी है। वैसे, वाकर के सहारे चल रहे विज 8 को अपने विभागों श्रम और ऊर्जा, परविहन विभाग के अफसरों के साथ में मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अब विभागों के अफसरों के साथ में मैराथन बैठकों का दौर भी चलेगा। इसके लिए मंत्री ने विभागीय अफसरों को तैयारी रखने को कहा है।

यहां पर बता दें कि लगभग एक माह पहले अनिल विज अपने अंबाला छावनी स्थित आवास में बाथरूम में स्लिप हो गए थे, जहां पर उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। दोनों पैरों में चोट के बाद प्लास्टर होने के कारण इस बार वे राज्य के बजट सत्र में भी हिस्सा नहीं ले सके हैं। सातवीं बार विधायक बनने वाले विज ने 8 चुनाव लड़े हैं, केवल एक ही चुनाव हारे हैं। वे मनोहर सरकार पार्ट वन से लेकर अब तीसरी बार मंत्री बने हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static