हरियाणा के जींद में इंसानियत फिर हुई शर्मसार !  पुल के पास भ्रूण मिलने से मची सनसनी

3/5/2022 2:46:51 PM

जींद(अनिल): हरियाणा के जींद में जयंती देवी मंदिर के सामने हांसी ब्रांच नहर रेलवे पुल के पास भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गयी। भ्रूण को बुरी तरह कुत्तों ने नोचा हुआ था, जिससे उसकी एक टांग और पेट के अंदर का हिस्सा अलग हो चुका था। भ्रूण लड़की का है या लड़के का फ़िलहाल यह नही पता नहीं लग पाया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला ने घिनौनी हरकत छुपाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अब मामले की जांच की जा रही है।

 

Content Writer

Vivek Rai