खेत में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, शरीर पर चोटों के निशान(Video)

10/11/2018 1:13:11 PM

करनाल(केसी आर्या): करनाल के गांव भरतपुर में बीती रात एक महिला का शव खेत में पड़ा मिला। जिसे देखने के बाद गांव में हडकम्प मच गया। सुनीता नाम की महिला की  गाव राजेपुर पानीपत में शादी हुई थी। बीती शाम वह अपनी बहन के पास गांव भरतपुर आई थी और शाम को किसी का फोन आने के बाद बाहर चली गई। उसी रात उसके साथ यह घटना हुई। महिला के शरीर पर चोट के काफी निशान थे।  

परिजनों के आरोप लगाया है कि उसके साथ रेप हुआ है और उसके बाद हत्या कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल में भेजा है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला के भाई ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।  

Rakhi Yadav