हांसी में महिला की संदिग्ध मौत में मचा हड़कंप, कमरे में बेटी मिली घायल...बेटा लापता; घर से बदबू आने पर हुआ खुलासा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 08:13 AM (IST)

हांसी (संदीप सैनी : हांसी के न्यू सुभाष नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही करीब 35 वर्षीय महिला घर में मृत अवस्था में मिली, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हालत में मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला और उसकी बेटी पर चोट के निशान मिले है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बेटी और छोटे बेटे के साथ एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घर से बदबू आने पर परिवार के अन्य लोगों ने मकान खोलकर देखा तो अंदर महिला मृत अवस्था में मिली, जबकि उसकी बेटी घायल हालत में पड़ी थी। घायल बेटी को तत्काल हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया।वहीं, मृतका का छोटा बेटा गायब बताया जा रहा है। इसको लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है।

मृतका रचना के परिजनों ने चांदी नाम के व्यक्ति पर हत्या का शक जताया है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों और घटना में किसकी भूमिका है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। महिला की मौत, बेटी के घायल होने और छोटे बेटे के लापता होने की कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static