सनसनीखेज: एक ही फंदे पर झूला पति पत्नी का शव, कारणों का पता नहीं चल सका(video)

12/20/2017 5:51:54 PM

करनाल(ब्यूरो):करनाल के स्टौंडी गांव में आपसी घरेलू कलह के चलते पति पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने अाया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घरवालों को इस घटना का पता सुबह करीब 4 बजे चला, जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर सदर थाना प्रभारी मनोज वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जारी है। गांव के सरपंच पवन सिंह ने बताया कि 8 साल पहले इन दोनों की शादी हुई थी। मृतकों का 5 साल का बेटा और एक लड़की  है।

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक विवाहिता के परिजन अंबाला के रहने वाले थे। जिनके अाने पर ही पुलिस द्वारा शवों को फंदे से नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया। वहीं मृतक पति का नाम राजीव और पत्नी का नाम पूजा था।

पुलिस ने अासपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है जिसके बाद ही अात्महत्या करने के कारणों को पता चल सकेगा।