प्रशासन व सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी 16 सितम्बर

9/5/2017 12:29:25 PM

पंचकूला (चंद्रशेखर धरणी):16 सितम्बर को सी.बी.आई. की विशेष कोर्ट में राम रहीम की पेशी है। कोर्ट इस मामले में सुनवाई वीडियो कांफ्रैंसिंग से करेगा या बलात्कार मामले में दोषी राम रहीम को सी.बी.आई. कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। राम रहीम के छत्रपति व रणजीत वाले मामले में सुनवाई अपनी रफ्तार पर है। अतीत में साध्वी यौन शोषण मामले में ट्रायल के दौरान वीडियो कांफ्रैंसिंग से सुनवाई चलती रही है। 

पंचकूला पुलिस एक बार फिर से अलर्ट पर आ गई है। अद्र्धसैनिक बलों की कई टुकडिय़ा भी रोक ली गई हैं। उनके रुकने के लिए रैस्ट हाऊस बुकिंग प्रशासन द्वारा करवाई जा रही है। 16 सितम्बर को पंचकूला स.बी.आई. की विशेष अदालत में बलात्कार के मामले में सजायाफ्ता राम रहीम की 2 मामलों में तारीख है। राम रहीम के समर्थक इसमें न जुट सकें, यह पुलिस व प्रशासन के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा। परिस्थितियों के अनुरूप वीडियो कांफ्रैंसिंग ही प्रशासन के लिए सुखद स्थिति रख सकता है। यह कोर्ट पर निर्भर करेगा कि वह क्या निर्णय लेगा।