मालकिन पर आया नौकर का दिल- भरे बाजार ही कर दिया प्रपोज, मालकिन ने दिया ये रिएक्शन

3/19/2020 5:44:37 PM

चंडीगढ़: नौकर के द्वारा मालकिन को शादी के लिए प्रपोज करने का मामला सामने आया है। नौकर ने मालकिन को भरे बाजार बीच रास्ते में रोककर शादी करने के लिए प्रपोज कर दिया। वहीं मालकिन के विरोध करने पर नौकर ने उसे धमकी दे डाली। बता दें कि महिला ने नौकर के नशा करने के साथ ही गलत व्यवहार के कारण कुछ दिनों पहले उसे नौकरी से हटा दिया था। जिसके बाद से वह उसको परेशान करने लगा। इतना ही नहीं नौकर इन हरकत से परेशान होकर मालकिन अपने घर में कैद होकर रहने लगी। फिलहाल, महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शहर में बुटीक चलाने वाली एक महिला ने कुछ दिन पहले गौतम नाम के एक युवक को बुटीक में काम करने के लिए रखा था। महिला के पति ने बताया कि गौतम नशा करता था और वह काफी अजीब व्यवहार करता था। उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना तो उसे नौकरी से हटा दिया गया। इसके बाद अब वह फोन पर अश्लील बात करने लगा और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देता है।

वह महिला का पीछा भी करता है, जिसके चलते 24 फरवरी को जब महिला कच्चे क्वार्टर में किसी काम से गई तो गौतम ने उसे बीच रास्ते पर रोक लिया। नौकर ने महिला को शादी करने के लिए प्रपोज किया। लेकिन जब उसने विरोध किया तो वह महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी नौकर की तलाश शुरू कर दी है।

Shivam