हड़ताल पर बैठे 310 NHM कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त(VIDEO)

2/21/2019 4:53:07 PM

करनाल(केसी आर्य): प्रदेश में पिछले 17 दिनों से हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारियों पर सरकार ने कड़ा रूख अपनाया है। सरकार ने जिले के 310 एनएचएम कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इतना ही नहीं सरकार ने नई भर्ती के आदेश भी दे दिए हैं। 

सिविल अस्पताल के सर्जन डॉक्टर राजेंद्र कुमार ने इस बात की जानकारी दी उन्होंने बताया कि हमारे 5 साथी पिछले 48 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन सरकार ने अगर हमारी मांगे नहीं मानी तो आमरण अनशन शुरु किया जाएगा। वहीं पिछले 17 दिनों से कर्मचारिय़ों के हड़ताल पर जाने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो रही है, जिसके चलते प्रदेश की जनता को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Deepak Paul