बरी होने के बाद फिर मुश्किलें में घिरे बृजभूषण सिंह, महिला पहलवानों की याचिका पर कोर्ट का नोटिस जारी; 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई
punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 11:03 AM (IST)
हरियाणा डेस्क (कमल कंसल) : पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली महिला पहलवानों की याचिका पर राऊज एवेन्यु सेशन कोर्ट ने नोटिस जारी किया। कोर्ट ने बृज भूषण शरण सिंह और सह आरोपी विनोद तोमर को नोटिस जारी किया। 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी।
चार महिला पहलवानों में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट का रुख किया है। अपील में बृज भूषण के साथ साथ सह-आरोपी विनोद तोमर की बरी होने के आदेश को भी चुनौती दी गई है।