ट्रैक्टर ट्राली पलटने से छह महिलाओं सहित सात घायल

10/17/2019 10:27:38 AM

हथीन (ब्यूरो) : समीपवर्ती गांव जैनपुर के निकट चारा से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलट जाने से सात घायल हो गए। जिनमें छह महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को उपमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर पलवल सामान्य अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मठेपुर गांव की महिलाएं ट्रेक्टर ट्राली में बैठकर समीपवर्ती गांव मढनाका से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थीं। बताया जाता है कि दो ट्रालियों में चारा भर लिया गया।  ट्रालियों में भरे चारा के ऊपर महिलाएं व ब;स्रचे बैठ गए।

दोनों ट्रालियों को ट्रेक्टर से जोड़कर चालक जब वापस मठेपुर गांव की तरफ जा रहा था तो गांव जैनपुर -जनाचौली के निकट संतुलन बिगडऩे से चारा से लदी हुई दोनों ट्रालियां पलट गई। जिससे उसमें सवार छह महिलाओं सहित सात घायल हो गए। घायलों में मठेपुर निवासी परमीना, फरीदा, रजीना, मुमताज, वाजिब, समीना और असमीना शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर पलवल के लिए रैफर कर दिया गया है।

Isha