मारपीट के मामले में सात लोग घायल, 12 के खिलाफ केस दर्ज

4/16/2022 10:11:40 AM

कैथल: गांव सजूमा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक पक्ष की तरफ से गांव सजूमा निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा के लड़के रणधीर और सोमबीर की शादी पूंडरी में हुई थी। दोनों की पत्नियां सगी बहनें हैं। सोमबीर की पत्नी तीन साल से मायके में है।

सोमबीर इस बात को लेकर रणधीर से झगड़ा करता रहता था। बुधवार को वह गांव धुंधरेहड़ी में तूड़ी का कूप बांधने का काम कर रहा था तो उसके पास गांव से लड़ाई होने की सूचना आई। जब वह गांव में पहुंचा तो आरोपी सोमबीर, राधेश्याम, जयभगवान और दर्शना उसके भाई रणधीर और उसकी पत्नी को पीट रहे थे। हमले में उसे, नरेश, नन्ही और कविता को चोट लगी हैं। ज्यादा चोट होने के कारण नरेश व नन्हीं को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Content Writer

Isha