सात हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, जल्द करें अावेदन

5/25/2018 12:02:58 PM

रोहतक: हरियाणा में जल्द ही सात हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी, जिसमें सिपाही से लेकर एएसअाई तक के पद होंगे। जिसमें महिला व पुरुष दोनों  की भर्तियां की जांएगी। डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि इस बार भी भर्ती को पूरी तरहल से पार्दर्शी कराया जाएगा और इंटरव्यू नहीं होंगे।

संधू ने बताया कि हरियाणा में पुलिसकर्मियों की कमी को पूरा करने पर पूरा जोर है। इसके लिए जल्द सात हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती कराई जा रही है। इनमें 400 सब इंस्पेक्टर पुरुष, 73 सब इंसपेक्टर महिला, 6 हजार पुरुष सिपाही, 1 हजार महिला सिपाही की भर्ती की जाएगी। 28 तारीख तक अाॅनलाइन अवेदन कर सकते हैं। 

Deepak Paul