बालिका की पत्थरों से वार कर हत्या, झील में मिला शव

7/10/2020 10:57:10 AM

फरीदाबाद (ब्यूरो) : जमाई कालोनी में एक सात साल की बच्ची के सिर पर पत्थरों से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को छिपाने के इरादे से पहाड़ी क्षेत्र के एक झील में फेंक दी गई। पुलिस ने बच्ची के शव को बृहस्पतिवार दोपहर बरामद कर लिया। मृतका की पहचान गौरी पुत्री राजवीर निवासी जमाई कॉलोनी के रूप में की है। थाना डबुआ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

डबुआ थाना पुलिस ने बताया कि बडखल क्षेेत्र से लगती जमाई कॉलोनी निवासी राजवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी सात साल की बेटी गौरी रात करीब आठ बजे से गायब हो गई थी। पूरी रात उसकी तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। बृहस्पतिवार दोपहर को एक व्यक्ति ने बच्ची के एक शव को पानी में तैरते देख कर इसकी जानकारी ग्रामीण व पुलिस को दी।  मौके पर पहुंची पाली चौकी पुलिस ने शव को बाहर निकाला। राजवीर ने शव की पहचान अपनी साढ़े सात वर्षीय पुत्री गौरी के रूप में की। 

राजवीर ने अपनी पुत्री की हत्या का शक अपने साढ़े पंद्रह वर्षीय पुत्र पर जताया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपित किशोर की तलाश शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट होगी।

Edited By

Manisha rana