होली पर कई जगह झगड़ा, सिविल अस्पताल में कटी 70 एम.एल.आर.

3/31/2021 9:48:22 AM

यमुनानगर (सतीश) : होली के दिन कई जगह झगड़े हुए। सिविल अस्पताल में 80 एम.एल.आर. कटी। कई लोगों को काफी चोट लगी थी। आजाद नगर में युवकों ने कई घरों पर पथराव किया। दिन भर पुलिस सूचना पर दौड़ती रही। मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसकी जांच शुरू कर दी है।

केस 1 : आजाद नगर निवासी धैर्य मग्गो ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने दोस्त कार्तिक, हिमांशू, और शेरा खाना खाकर रात को गली में घुम रहे थे। 4 बाइक पर 10 युवक आए। बाइक से पटाखे बजा रहे थे। उन्होंने उन्हें रोक कर कहा कि यहां पर पटाखे न बजाएं। इस बात पर उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी। फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। तब करीब 100 युवक वहां पर आ गए। उन्होंने आते ही मकानों पर पत्थराव शुरू कर दिया। बीच बचाव कराने आए पड़ोसी करनैल सिंह पर हमला कर दिया। इसमें उन्हें काफी चोट लगी। हमला करने में एक युवक हर्ष शामिल था। युवकों ने मकानों में घुसकर तोडफ़ोड़ की। इसमें कई लोगों को इसमें चोट ली है। इसमें मनदीप सिंह, करनैल सिंह, धैर्य को चोट लगी है। पुलिस ने धारा 148, 149, 323, 506, 452, 307 में केस दर्ज कर लिया है।

केस 2 : इसी तरह गांव सलेमपुर खादर में रविंद्र, मनीष, नायब, गुरमीत कौर पर हमला कर दिया। होली के दिन गाली देने पर विवाद हुआ। रविंद्र ने बताया कि पहले उसे गालियां दी गई। इसके बाद उसके घर में घुसकर गांव के ही युवकों और अपने बाहर के साथी बुलाकर हमला किया। उसकी मां पर तलवार से हमला किया। इसमें उनकी मां को काफी ज्यादा चोट लगी है। उन्हें पी.जी.आई. रेफर किया गया। 

केस 3 : कमानी चौक के पास शराब ठेके के कर्मचारियों और कुछ लोगों में मारपीट हुई। इस दौरान पुलिस के पास सूचना पहुंची कि शराब ठेके पर लूट हो गई। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। लेकिन तब मामला कुछ और पाया गया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। गांव बरहेड़ी निवासी सुचिंद्र सिंह की शिकायत पर पवन, अनुराग, जम्य राणा निवासी बरहेड़ी व नवीन, बिजु, आकाश व नीरज निवासी एमटी करहेड़ा के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 324 व 506 आई.पी.सी. में केस दर्ज किया है। शिकायत में सुचिंद्र सिंह ने बताया कि 29 मार्च के दिन साढ़े 12 बजे वह अपने भतीजे मनीष के साथ खली में खड़ा था। तभी पांच बाइक पर करीब 7-8 युवक आए। जिनके हाथों में तलवार, डंडे, बिंडे व कटर था। आरोपियों ने आते ही उसके भतीजे पर हमला कर दिया। हमले में उसके भतीजे को गंभीर चोटें आई। घायल का इलाज यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha